भारत

9 की मौत: दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, टेम्पो और दूध वाहन टकराए

jantaserishta.com
16 Oct 2022 9:27 AM IST
9 की मौत: दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, टेम्पो और दूध वाहन टकराए
x
एक भीषण हादसा हुआ है.
बेंगलुरु: कर्नाटक के हासन में एक भीषण हादसा हुआ है. टेंपो और केएमएफ की आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोग सुब्रमण्य और हसनंबा मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे. वापसी के समय दर्शनार्थियों की टेंपो अर्सीकेरे तालुका के गांधीनगर ही पहुंची थी कि सामने से आ रहे केएमएफ दूध के वाहन से टक्कर हो गई.
टेंपो और केएमएफ के दूध वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े. लोगों ने अपने स्तर से लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए और घटना की सूचना पुलिस को दी.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को निकलवाकर उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसा कैसे हुआ, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है.
गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी थी. इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मृतकों के परिजनों से मुलाकात की थी और ढांढ़स बंधाया था.
बता दें कि कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे. ट्रॉली में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे. वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क के किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर तालाब में जा गिरी थी. घटना में कुल 26 लोगों की मौत हुई, जिसमें 11 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल थे. कुछ लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story