भारत

दो सड़क दुर्घटनाओं में 9 की मौत

jantaserishta.com
15 May 2024 11:16 AM IST
दो सड़क दुर्घटनाओं में 9 की मौत
x
चेन्नई: तमिलनाडु में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। बताया जा हा है कि कलपक्कम में मवेशियों को बचाने की कोशिश में एक कार ने नियंत्रण खो दिया और पेड़ से जा टकराई। कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पांचों युवक पुडुचेरी से लौट रहे थे। मृतकों में से चार की पहचान एजूमलाई, राजेश, विग्नेश और युवराज के रूप में हुई। पांचवें व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। एक अन्य घटना में, चेन्नई के मधुरमगाम में एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
जान गंवाने वाले चार लोगों में से एक कार का ड्राइवर है और तीन अन्य एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे अपने एक करीबी रिश्तेदार को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story