भारत

सड़क हादसे में 9 की मौत, 25 घायल, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
31 Dec 2022 10:03 AM IST
सड़क हादसे में 9 की मौत, 25 घायल, सामने आया वीडियो
x
खून ही खून दिखा.
नवसारी (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के नवसारी में शनिवार को एक मिनी बस और एसयूवी की टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नवसारी ग्रामीण पुलिस निरीक्षक डी.के. पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना वेसमा सर्कल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर हुई। एसयूवी फार्चूनर वलसाड से अंकलेश्वर की ओर जा रही थी, जबकि लक्जरी मिनी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी।
पटेल ने कहा कि बस चालक को दिल का दौरा पड़ा था, इसके कारण यह दुर्घटना हुई।
मृतकों में आठ एसयूवी में यात्रा कर रहे थे और एक बस यात्री था।
हादसे में एसयूवी सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एसयूवी में सवार नौवें यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एसयूवी सवाल प्रोलाइफ बायो-केमिकल लिमिटेड, अंकलेश्वर के थे।
बस यात्री वलसाड के रहने वाले थे और अहमदाबाद में बीएपीएस संप्रदाय के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
बस में 30 यात्री सवार थे। इनमें से 25 घायल हो गए।
25 में से 17 को वलसाड स्थानांतरित कर दिया गया और आठ अन्य का नवसारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story