
x
बड़ी खबर
हुगली। शुक्रवार रात भाजपा कार्यालय में हुए हमले के मामले में पुलिस के शनिवार को नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपितों के नाम शेख सबीर, राजू दे, शेख इबारन, अब्दुल खालिद, शेख मुर्शीद, चंदन राय, जितेंद्र सिंह, सद्दाम हुसैन और चतनी राय हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता पांडुआ के कामरपाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर रहे थे। उसी दौरान 15 से 20 लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। घटना में घायल एक कार्यकर्ता का इलाज़ चुंचुड़ा सदर अस्पताल और दो का इलाज़ ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल नेता संजय घोष के इशारे पर हमले को अंजाम दिया गया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस संजय ने आरोपों को झूठा करार दिया है और कहा है कि भाजपा के अंदरूनी कलह के कारण यह हुआ है। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story