भारत

भारत जोड़ो यात्रा के 8वें दिन की शुरुआत नवायीकुलम से, नेताओं संग पदयात्रा कर रहे राहुल गांधी

Nilmani Pal
14 Sep 2022 2:59 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा के 8वें दिन की शुरुआत नवायीकुलम से, नेताओं संग पदयात्रा कर रहे राहुल गांधी
x

केरल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 8वें दिन की शुरुआत नवायीकुलम से की।

मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को केरल पहुंची थी। यह यात्रा 19 दिनों में राज्य के सात जिलों से होते हुई एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। बता दें कि राहुल गांधी के साथ तीन तरह के यात्री पदयात्रा कर रहे हैं। करीब 120 भारत यात्री हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। साथ ही जिस राज्य से यात्रा गुजर रही है, उस प्रदेश के 100 प्रदेश यात्री साथ चलेंगे। ऐसे में केरल में प्रवेश करने के साथ तमिलनाडु के 100 प्रदेश यात्रियों की जगह केरल के प्रदेश यात्रियों ने ली है।

सूत्रों ने आगे कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा यात्रा को आम लोगों से जुड़ने का जरिया मानते हैं। इसलिए वह इस पूरी यात्रा को चकाचौंध और ग्लैमर से दूर एक सरल तरीके से पूरा करना चाहते हैं। राहुल गांधी इसे एक यात्रा कहते हैं लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे 2024 की तैयारी मानते हैं।

Next Story