भारत

87 साल के बुजुर्ग को 7 साल की सजा, 14 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
29 March 2025 9:38 AM IST
87 साल के बुजुर्ग को 7 साल की सजा, 14 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार
x
जुर्माना भी लगा.
बरहामपुर: ओडिशा के गंजम जिले (Ganjam) में विशेष ट्रैक कोर्ट (Special track court) ने 87 साल के व्यक्ति को सात साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई. यह सजा करीब 17 साल पुराने रेप के मामले में दी गई है. इसी के साथ कोर्ट ने पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है.
एजेंसी के अनुसार, कोर्ट ने जिस साहेबा बडात्या नाम के व्यक्ति को सजा सुनाई है, वह गंजम जिले के जराडा का रहने वाला है. यह घटना 23 फरवरी 2008 की है. उस समय पीड़िता 14 साल की थी. वह रेप के दोषी के घर पर मेहमान के रूप में गई थी. उसी दौरान उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया.
इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने जरदा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की.
इस मामले की सुनवाई विशेष ट्रैक कोर्ट में हुई, जहां जज-सह-सहायक सत्र न्यायाधीश सौदामिनी सिंह ने फैसला सुनाया. सहायक लोक अभियोजक आरती पटनायक ने बताया कि कोर्ट ने दोषी पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
अगर दोषी व्यक्ति जुर्माने की राशि जमा नहीं करता है, तो उसे छह महीने की अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी. इस मामले में कोर्ट ने कुल 18 गवाहों के बयान सुने, जिसमें पुलिस द्वारा पेश की गई रिपोर्ट और मेडिकल जांच के सबूत भी शामिल थे. इन सभी तथ्यों और सबूतों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने यह सजा सुनाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story