भारत

यूपी नगर निगम चुनाव में 86 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

jantaserishta.com
27 April 2023 11:41 AM IST
यूपी नगर निगम चुनाव में 86 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
x

DEMO PIC

लखनऊ (आईएएनएस)| नाम वापस लेने के अंतिम दिन नगर निगम के विभिन्न पदों पर एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 86 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में आगामी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले यह घोषणा की। आयोग के एक प्रवक्ता के अनुसार, आगरा जिले में एक नगर पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार आगरा, मथुरा, गोरखपुर, और मुरादाबाद नगर निगम में दो-दो और झांसी, फिरोजाबाद और सहारनपुर मे एक-एक नगरसेवक चुने गए।
इसी तरह निर्विरोध चुने गए 37 नगर पंचायत सदस्यों में महराजगंज में 13, गोंडा में 10, कुशीनगर में तीन, प्रयागराज, फतेहपुर और मैनपुरी में दो-दो तथा गोंडा और श्रावस्ती में एक-एक सदस्य शामिल हैं। साथ ही, झांसी जिले में एक नगर पालिका अध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न जिलों में 36 नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुने गए।
राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को 37 जिलों में होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story