भारत
अर्धसैनिक बलों में खाली हैं 83 हजार पद, महिलाओं का प्रतिनिधित्व 4 फीसदी से भी कम
jantaserishta.com
8 Feb 2023 4:02 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में 83 हजार से ज्यादा पद अभी भी रिक्त हैं। सबसे ज्यादा रिक्तियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इन बलों में महिलाओं की संख्या 4 फीसदी से भी कम है। राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने ये आंकड़े साझा किए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में 01-01-2023 की स्थिति के अनुसार कुल 10,15,237 की स्वीकृत नफरी की तुलना में रिक्त पदों की कुल संख्या 83,127 है। इनमें से सीआरपीएफ में 29,283, बीएसएफ में 19,987, सीआईएसएफ में 19,475, एसएसबी में 8,273, असम राइफल्स में 1,666 और आईटीबीपी में 4,443 पद खाली हैं।
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि इन रिक्तियों को भरने के लिए मिशन मोड में भर्ती की जा रही है और इसे वर्ष 2023 में पूरा करने की योजना है। उन्होंने बताया कि 32,181 व्यक्तियों की भर्ती जुलाई 2022 से जनवरी 2023 के बीच की गई है। इसके अलावा 64,444 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं और ये भर्ती के विभिन्न चरणों में है।
गृह मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो अर्धसैनिक बलों में एक जनवरी 2023 तक के अनुसार महिलाओं की संख्या 35,074 है, जो की सिर्फ 3.82 फीसदी है। हालांकि पिछले कुछ सालों में इन आंकड़ों में हल्का सुधार हुआ है। वहीं गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि अर्धसैनिक बलों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक साल 2022 में महिलाओं की भर्ती के लिए अधिसूचित रिक्तियों की संख्या 3048 है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और असम राइफल्स शामिल हैं।
Tagsगृह मंत्रालयकेंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलअसम राइफल्ससीआरपीएफदिल्लीMinistry of Home AffairsCentral Armed Police ForcesAssam RiflesCRPFDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





