भारत
MotoGP के लिए खर्च हो रहा 8.15 करोड़, सीसीटीवी, रोड और लाइटिंग का काम जारी
jantaserishta.com
11 Sept 2023 5:48 PM IST

x
दुनियाभर में नई पहचान बनने वाली है।
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की दुनियाभर में नई पहचान बनने वाली है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का मोटोजीपी का आयोजन यमुना अथॉरिटी के अंतर्गत आने वाले बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में करवाया जा रहा है। मोटोजीपी का आयोजन 22 से 24 सितंबर के बीच होगा। इस आयोजन में विदेश के कई खिलाड़ी शामिल होंगे। मोटोजीपी के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है कि करीब 30,000 टिकट बुक भी हो चुके हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अथॉरिटी लगातार काम कर रही है। इसके लिए 8.15 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। आयोजन में देश-विदेश के हजारों लोग हिस्सा लेंगे और दूर-दूर से लोग इसे देखने पहुंचेंगे। आयोजन के बाद ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट की पहचान अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अलग ही होगी।
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने जानकारी दी, मोटोजीपी के आयोजन में तीनों अथॉरिटी को अलग-अलग फंड देने को कहा गया था। जिसमें यमुना अथॉरिटी के हिस्से में 3.50 करोड़ रुपए आए थे। उसके बाद यमुना अथॉरिटी ने अभी तक अपने पास से करीब 4.50 रुपए से ज्यादा और खर्च किए हैं। जिनमें चार अलग-अलग मार्गों को आयोजन स्थल से कनेक्ट करने का काम शामिल है।
इसके साथ-साथ हॉर्टिकल्चर को लेकर 1.3 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। 10 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर फूलों से सजावट के साथ बड़े-बड़े गेट बनाए जाएंगे। जो आने-जाने वालों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ 125 सीसीटीवी, 55 लाइट भी लगाई जा रही है। यहां पर करीब 1.25 लाख लोगों के बैठने की क्षमता है। पुलिस और जिला प्रशासन के साथ यमुना अथॉरिटी की भी पूरी जिम्मेदारी है कि आयोजन को सुरक्षित और सकुशल तरीके से आयोजित करवाया जाए इसीलिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
Tagsमोटोजीपीयमुना अथॉरिटीसीसीटीवीउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाMotoGPYamuna AuthorityCCTVUttar PradeshGreater Noida
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





