भारत

पिकअप वैन के चेसिस में छिपाकर ले जाया जा रहा था 81 किलो गांजा, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 May 2025 11:08 AM IST
पिकअप वैन के चेसिस में छिपाकर ले जाया जा रहा था 81 किलो गांजा, एक गिरफ्तार
x
बड़ा एक्शन.
मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के नबाग्राम थाना क्षेत्र के शिबपुर बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 80 किलो 890 ग्राम गांजा (मारिजुआना) जब्त किया है।
यह गांजा एक पिकअप वैन के चेसिस में छिपाकर जलपाईगुड़ी से कोलकाता तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में वाहन के चालक 38 वर्षीय विश्व मित्र अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
लालबाग के उप पुलिस अधीक्षक (एसडीपीओ) आनंद मंडल ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि नबाग्राम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में गांजा तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने शिबपुर बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध वैन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के चेसिस के अंदर छिपाए गए 80 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वैन के चालक विश्व मित्र अधिकारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आनंद मंडल ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उसे सात दिन की पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांजा जलपाईगुड़ी से कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।
यह कार्रवाई नबाग्राम थाना पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने इस तरह की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story