भारत

80 के दशक के अभिनेता अमोल पालेकर अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने दिया ये अपडेट

jantaserishta.com
9 Feb 2022 9:51 PM IST
80 के दशक के अभिनेता अमोल पालेकर अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने दिया ये अपडेट
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: 1970 और 80 के दशक में समानांतर और अर्थपूर्ण सिनेमा के हीरो के तौर पर उभरकर अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाले अभिनेता अमोल पालेकर खराब स्वास्थ्य के चलते पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं. 77 साल के अमोल पालेकर की पत्नी संध्या गोखले ने अमोल पालेकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "अमोल पालेकर की तबीयत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है. वो अब ठीक हो रहे हैं और पहले से उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर हैं."

अमोल पालेकर की पत्नी से पूछा कि आखिर उन्हें क्या बीमारी है और वो अस्पताल में क्यों भर्ती हैं, तो उन्होंने बस इतना कहा, "यह उनकी पुरानी बीमारी है. अत्यधिक स्मोकिंग के चलते 10 साल पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मगर अब उनका स्वास्थ्य अच्छा है." इससे अधिक उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. अमोल पालेकर के 70 और 80 के दशक में रजनीगंधा, छोटी सी बात, नरम गरम, गोलमाल, चितचोर, भूमिका, श्रीमान श्रीमती, अनकही, रंग-बिरंगी, घरोंदा, सावन, बातों बातों में जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर मध्यमवर्गीय नायक के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.
अमोल पालेकर ने बाजीरावच बेटा (1969) मराठी फिल्म शांतता ! कोर्ट चालू आहे (1971) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. अमोल पालेकर की पहचान हिंदी-मराठी फिल्मों के अभिनेता के अलावा एक मंजे हुए रंगमंच कलाकार, निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी होती है. उन्होंने शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को लेकर 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'पहेली' का निर्देशन भी किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story