भारत

दिल्ली में कोरोना के 804 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 12 मौतें

jantaserishta.com
13 Feb 2022 6:38 PM IST
दिल्ली में कोरोना के 804 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 12 मौतें
x

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है. रविवार को दिल्ली में कोरोना के 804 नए मामले सामने आए, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण का दर अब घटकर 1.50 फीसदी पहुंच गया है. वहीं शनिवार को राज्य में कोरोना के 920 नए मामले सामने आए थे और कोरोना के 13 मरीजों की मौत हुई थी. संक्रमण दर भी 1.68 फीसदी था.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 1197 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 53 हजार 719 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई जिसमें से 804 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है.
दिल्ली में होम आइसोलेशन में फिलहाल 2590 मरीज हैं जबकि सीसीसी में कुल 80 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं. वहीं सीएचसी में 01 जबकि विभिन्न कोविड अस्पतालों में 451 कोरोना के मरीज भर्ती हैं.
इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली में कोरोना के हजार से कम मामले सामने आए थे. राजधानी में कोरोना के 977 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले 30 दिसंबर 2021 को 1313 केस सामने आए थे. अब क्योंकि मामले इतने कम हो गए हैं, ऐसे में दिल्ली को कई सारी पाबंदियों से भी मुक्त कर दिया गया है. सिनेमा हॉल खुल कर चुके हैं,स्कूल खुल रहे हैं और दूसरी छूटे भी दे दी गई हैं. अब शादियों में मेहमानों की सीमा भी बढ़ा दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story