भारत

80 साल की बुजुर्ग विधवा महिला को बनाया हवस का शिकार, बदमाशों ने मारपीट भी की

jantaserishta.com
19 Sept 2024 4:55 PM IST
80 साल की बुजुर्ग विधवा महिला को बनाया हवस का शिकार, बदमाशों ने मारपीट भी की
x

सांकेतिक तस्वीर

केस दर्ज.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां 80 साल की बुजुर्ग विधवा महिला से बदमाशों ने पहले मारपीट की फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पति की मौत के बाद से महिला गांव के बाहर एक घर में 6 साल से अकेले रह रही थी. गुरुवार सुबह गांव वालों ने महिला को घायल अवस्था में देखा तो उसके मायके वालों को सूचना दी.
ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग महिला अत्यंत ही गरीब हैं और जैसे-तैसे अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रही हैं. इसी बीच देर रात उसके साथ अज्ञात बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महिला के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट और यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया है.
इस मामले में एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर यौन अपराध की घटना को अंजाम दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. बखरी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. बुजुर्ग को मेडिकल जांच और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story