भारत
टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद दिल्ली की जेलों के 80 अधिकारियों का तबादला
jantaserishta.com
26 May 2023 4:34 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की 2 मई को एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने तिहाड़ जेल में हत्या कर दी थी। इसके कुछ सप्ताह बाद दिल्ली की विभिन्न जेलों के 80 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। हालांकि, जेल प्रवक्ता ने कहा कि ये रूटीन तबादले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मंडोली, तिहाड़, रोहिणी जेल और मुख्यालय सहित जेलों के भीतर 80 अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों में 5 उप अधीक्षक, 9 सहायक अधीक्षक, 8 प्रमुख वार्डर और 58 वार्डर शामिल हैं।
इससे पहले, जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने इसी महीने तिहाड़ जेल के 11 उपाधीक्षक, 12 सहायक अधीक्षक, हेड वार्डर और वार्डर सहित 99 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया था। उन्होंने जेल के अंदर ताजपुरिया की हत्या को एक गंभीर मामला माना था।
ट्रांसफर आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारी/कर्मचारी अपना वेतन वहीं से प्राप्त करेंगे जहां से वे पहले प्राप्त कर रहे थे।
Tagsगैंगस्टर टिल्लू ताजपुरियाटिल्लू ताजपुरियादिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली जेलGangster Tillu TajpuriaTillu TajpuriaDelhiDelhi NewsDelhi Jail
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





