भारत

80 KG कोकीन जब्त, कीमत है इतनी विदेश में खरीद लेंगे आलीशान घर

jantaserishta.com
29 Sept 2023 10:13 AM IST
80 KG कोकीन जब्त, कीमत है इतनी विदेश में खरीद लेंगे आलीशान घर
x
एफएसएल की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कोकीन है.
कच्छ: गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम में करोड़ों रुपये कीमत का 80 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद किया गया है. इसकी इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू करीब 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. यह ड्रग्स समुद्री तट पर लावारिश हालात में मिला है. एफएसएल की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कोकीन है.
पुलिस ने बताया कि कोकीन गांधीधाम शहर के पास खाड़ी के किनारे 80 पैकेटों में मिली है. प्रत्येक पैकेट का वजन एक किलोग्राम है. कच्छ-पूर्व डिवीजन के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने बताया कि शायद तस्करों ने पकड़े जाने के डर से यह ड्रग्स यहां छोड़ दी और भाग गए, क्योंकि पुलिस इस जगह पर नजर बनाए हुए थी. एसपी सागर बागमार ने बताया कि ड्रग्स खेप की डिलीवरी को लेकर सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने तलाशी अभियान तेज कर दिया. इस दौरान हमने समुद्री तट से कोकीन के 80 पैकेट बरामद किए. इनकी कीमत 800 करोड़ रुपये है.
बागमार के मुताबिक, गुरुवार को गांधीधाम के पास जो पैकेट बरामद हुए, उनका पहले मिले पैकेटों से कोई संबंध नहीं है. ऐसा लग रहा है कि इन्हें हाल ही में पैक किया गया है. ये पैकेट उसी खेप का हिस्सा हैं, जिसे हम सूचना के बाद ट्रैक कर रहे थे.
बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य एजेंसियां पिछले दो वर्षों से पाकिस्तान के नजदीक जखाऊ के पास तट से कई बार हेरोइन और कोकीन से भरे पैकेट बरामद कर चुकी हैं. यहां जब जांच की गई तो पता चला था कि पकड़े जाने से बचने के लिए तस्करों ने ड्रग्स के पैकेट समुद्र में फेंक दिए थे, इसके बाद वे बहकर किनारे आ गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story