भारत

12 वर्षीया नाबालिग से 8 युवकों ने मिलाकर किया गैंगरेप, रात भर मची चीख-पुकार

Shantanu Roy
8 Jun 2023 10:28 PM IST
12 वर्षीया नाबालिग से 8 युवकों ने मिलाकर किया गैंगरेप, रात भर मची चीख-पुकार
x
मामलें में जांच जारी
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सटे बिहार की सीमा पर एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 12 वर्षीय बालिका से मंगलवार की रात 8 युवकों ने गैंगरेप किया. इसी दौरान किशोरी को बचाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसके मौसा की बुरी तरह से पिटाई कर दिया. जिससे मौसा गंभीर रूप से घायल हो गया. गैंगरेप के बाद आरोपी किशोरी को गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए. गंभीर हालत में किशोरी को बेतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पूरा मामला जनपद से सटे बिहार के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र का है. मंगलवार को 12 वर्षीय बालिका को उसके मौसा बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे. रात लगभग साढ़े 9 बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी. तभी वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी. मौसा ने विरोध किया तो उन्हें मारने-पीटने लगे. मिली जानकारी के मुताबिक इसी बीच 6 अन्य युवक भी पहुंच गए. सभी ने बालिका के मौसा को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद बालिका को गन्ने के खेत में ले गए और रातभर दुष्कर्म किया. बालिका के घायल मौसा बुधवार भोर में किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.
Next Story