भारत

मैनहोल में गिरा 8 साल का मासूम, मौत

jantaserishta.com
24 April 2024 7:01 PM IST
मैनहोल में गिरा 8 साल का मासूम, मौत
x
बड़ी खबर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खुले मैनहोल में गिरने से आठ साल के बच्चे शाहरुख की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मामले में विभाग के इंजीनियर ने ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, थाना जानकीपुरम स्थित जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर 10 में आश्रयहीन कॉलोनी में शाहरुख़ ख़ान अपने परिवार के साथ रहता था. उसके पिता शहाबुद्दीन कबाड़ी का काम करते हैं. उसकी मां, बहन ख़ुशबू महक और साइना साथ रहते हैं . बताया जा रहा है कि शाहरुख स्कूल से आने के बाद दोनों बहनों के साथ भंडारे का प्रसाद लेने जा रहा था.
इसी दौरान वह सड़क के बीच खुले हुए मैनहोल में गिर गया. बहनों ने शोर मचाकर उसे बाहर निकलने को कोशिश की, लेकिन भाई का हाथ बहन के हाथ से छूट गया. इस दौरान राहगीरों ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को बुला लिया. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी बुलाया गया. मगर, तीन घंटे के बाद बच्चे को निकाला जा सका.
इसके बाद शाहरुख़ को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के मुताबिक़, मैन हॉल का खुला हुआ था. एरिया की जांच की है. उस एरिया के ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story