भारत

8 वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या, 22 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 May 2024 5:34 PM GMT
8 वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या, 22 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
मेरठ। मेरठ में 8 वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चे की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। बच्चा 22 घंटे से लापता था। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। उसकी लाश मिलने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई और पुलिस हत्या के एंगल से जांच में जुट गई है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगा रही है। बच्ची की हत्या के पीछे कारण लव अफेयर होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मेरठ जिला के टीपी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह 8 साल के नाबालिग बच्चे का शव उसके गांव के ही निर्माणाधीन मकान की नींव के गड्ढे से बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या कर आरोपी शव को छोड़कर भाग गया। पुलिस के अनुसार, 8 वर्षीय बच्चा मंगलवार को घर से बाहर खेलते समय लापता हो गया।

जब वह देर शाम तक नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। लगभग 22 घंटे बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के परिजनों के मुताबिक, बच्चे का शव बरामद किया गया है। गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। बताया गया कि बच्चे को पहले पीटा फिर गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या कर हत्यारे बच्चे का शव मैदान में डाल गए। अपहरण के बाद बच्चे की हत्या की गई। पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर सुमित पुत्र जीतू निवासी शक्तिनगर मलियाना को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार सुमित का मृतक बच्चे की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिनों पहले सुमित बच्चे की बहन को लेकर भी चला गया था। पुलिस इस आधार पर भी बच्चे की हत्या को मानकर चल रही है और आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।
Next Story