भारत

8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, वर्दी में बनाते थे रील्स

Nilmani Pal
24 May 2026 6:27 AM IST
8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, वर्दी में बनाते थे रील्स
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। सोशल मीडिया पर वर्दी में रील डालना आठ पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया। रील वायरल होने पर पांच दरोगा, दो महिला दरोगा और एक महिला सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। सभी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप है कि सभी ने पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन किया है। कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई है। अन्य पुलिस कर्मी अपनी रील डिलीट करने में जुट गए हैं।

सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर पिछले दिनों एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने पुन: दिशा निर्देश जारी किए थे। लगातार यह आरोप लगा रहे थे कि पुलिस कर्मी वर्दी में रील बना रहे हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मीडिया सेल को पुलिस कर्मियों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखने क निर्देश दिए थे। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील डालने में आठ पुलिस कर्मी चिन्हित हुए। सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया। बाह थाने एसआई अरविंद सिंह राठौर, एसआई स्वाती चौधरी, पर्यटन थाने के एसआई दीपक चौधरी, एत्मादुद्दौला थाने के एसआई रोहित सोनकर और प्रदीप कुमार, न्यू आगरा थाने के हिमांशु पांडेय, खेरागढ़ थाने के एसआई रानू भाटी व फतेहाबाद थाने की महिला आरक्षी सुमन यादव को लाइन हाजिर किया गया है।

आगरा में रील के चक्कर में एक महिला आरक्षी को नौकरी छोड़नी पड़ी थी। महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा ने एमएम गेट थाने में रिवाल्वर के साथ रील बनाई थी। रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया था। सोशल मीडिया पर ट्रॉल होने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। ट्रेनिंग पर खर्च हुई रकम उनसे जमा कराई गई थी। पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश हैं कि कार्यस्थल पर वे वर्दी में रील नहीं बनाएंगे। इसके बावजूद पुलिस कर्मी मानने को तैयार नहीं है। फिल्मी गानों पर दनादन रील बना रहे हैं।


Next Story