भारत
गैंगस्टर के लिए लाए जा रहे थे 8 पिस्टल, छत्तीसगढ़ से आ रही बस से पुलिस ने किया जब्त
jantaserishta.com
21 Aug 2023 2:18 PM IST

x
छत्तीसगढ़ से पलामू आ रही एक यात्री बस में छापामारी कर 8 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद किए हैं।
रांची: झारखंड पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पलामू आ रही एक यात्री बस में छापामारी कर 8 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये हथियार गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गिरोह के लिए लाए जा रहे थे। पुलिस ने इन हथियारों के साथ जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वह सुजीत सिन्हा के गैंग से जुड़ा रहा है।
सुजीत सिन्हा झारखंड के उन गैंगस्टर्स में एक है, जो जेल में बंद होने के बावजूद राज्य में रंगदारी वसूली का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। हथियार के साथ हिरासत में लिए गए व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पलामू का ही रहने वाला है। बताया गया कि पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से किसी यात्री बस से भारी मात्रा में हथियार किसी गिरोह के पास भेजे जा रहे हैं। इन हथियारों से बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पलामू बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक बस से हथियार जब्त किए गए। बरामद सभी हथियार सेमी ऑटोमेटिक हैं, जिनकी बाजार में लाखों रुपए में कीमत है। पुलिस इस मामले की विस्तृत तफ्तीश में जुटी हुई है।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसपलामूगैंगस्टरपिस्टलJharkhandJharkhand NewsJharkhand PolicePalamuGangsterPistol
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





