भारत
सब्जियों की कीमतों में आ सकती है कमी, महंगाई के मोर्चे पर मिली अच्छी खबर
jantaserishta.com
16 Sept 2024 3:09 PM IST

x
यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.
नई दिल्ली: भारत में इस वर्ष (13 सितंबर तक) लंबी अवधि के औसत से 8 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस कारण से आने वाले समय में सब्जियों और दूध की औसत खुदरा कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि अब बुआई करीब पूरी हो चुकी है। अब फोकस फसल कटाई सीजन की तरफ शिफ्ट हो गया है। इस साल 6 सितंबर तक कुल 109.2 मिलियन हेक्टेयर्स क्षेत्र में बुआई हुई है और इसमें पिछले साल के मुकाबले सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
रिपोर्ट में बताया गया कि इस सीजन में सभी मुख्य फसलों की अच्छी बुआई देखने को मिली है। चावल की 41 मिलियन हेक्टेयर्स, दालों की 12.6 मिलियन हेक्टेयर्स, मोटे अनाज की 18.9 मिलियन हेक्टेयर्स और तिलहन की 19.2 मिलियन हेक्टेयर्स में बुआई हुई है। बुआई का कुल क्षेत्रफल सामान्य बुआई क्षेत्रफल का 99 प्रतिशत है, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 98 प्रतिशत था।
रिपोर्ट में बताया गया कि अधिक आपूर्ति होने के कारण कीमतों में हाल में कमी देखने को मिली और कीमतें कुछ समय के लिए यहां स्थिर रह सकती हैं, जब तक बाजार में नई आपूर्ति नहीं आ जाती है। बैंक ऑफ बड़ौदा में अर्थशास्त्री अदिति गुप्ता का कहना है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अच्छी बारिश हुई है। इसके कारण बांधों में मौजूद जल भंडार में इजाफा देखने को मिला है।
खरीफ की फसल का बुआई क्षेत्र पिछले साल के मुकाबले 2.2 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल अब तक संयुक्त रूप से 817.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, पिछले साल यह आंकड़ा 684.6 मिलीमीटर था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





