भारत

8 लोगों को पकड़ा, पिटाई कर पिलाया था पेशाब

jantaserishta.com
28 Aug 2022 10:16 AM IST
8 लोगों को पकड़ा, पिटाई कर पिलाया था पेशाब
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

समुदाय विशेष के लोगों ने बांध कर पीटा था और पानी मांगने पर पेशाब पिला दिया था.

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में एक समुदाय विशेष ने चोरी के आरोप में दलित की पिटाई कर दी थी. अब इस मामले में पुलिस 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. रहिका थाना क्षेत्र के इजरा गांव में महादलित के साथ मारपीट मामले में पूछताछ के लिए इन 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

एफआईआर के मुताबिक, बीते 16 अगस्त को अपनी बहन के घर आए राम प्रकाश पासवान नाम के एक व्यक्ति को समुदाय विशेष के लोगों ने बांध कर पीटा था और पानी मांगने पर पेशाब पिला दिया था.
यही नहीं, पीड़ित को छोड़ने के एवज में उसके परिजनों से 50000 रुपये जुर्माना वसूला गया था. पीड़ित राम प्रकाश पासवान का इस वक्त दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
डॉक्टरों ने बताया कि पिटाई की वजह से मरीज की रीढ़ की हड्डी के अलावा कंधे और कमर की पसली टूट गई है. साथ ही किडनी में भी दिक्कत है. पीड़ित के बेटे का आरोप है कि उसके पिता को छोड़ने के एवज में उन लोगों ने 20 लाख रुपये मांगे. गांव के लोगों ने उनकी जान बचाने के लिए तुरंत ही 50 हजार रुपये दिए.
पिछले दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें उस व्यक्ति को पीटते हुए कुछ लोग दिख रहे थे. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और आनन-फानन में रहिका थाना में एफआईआर दर्ज की गई.
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया और बड़े-बड़े राजनेता भी इसमें कूद पड़े. दर्ज किये गए एफआईआर को ध्यान में रखते हुए पुलिस और अधिकारी अब मुस्तैद नजर आ रहे है. सदर एसडीओ शनिवार को रजोरा गांव पहुंचे और पीड़ित के परिजनों को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story