भारत

8 लोगों ने पुजारी को बनाया निशाना, बेरहमी से पीटा

jantaserishta.com
28 Oct 2025 8:06 AM IST
8 लोगों ने पुजारी को बनाया निशाना, बेरहमी से पीटा
x
सीसीटीवी में रिकॉर्ड.
चित्रकूट: यूपी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस और कानून का बिल्कुल भय नहीं है. चित्रकूट जिले में गणेश जी के भंडारे में अचानक 8 लोगों ने एक पुजारी और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. दबंगों ने पुजारी और उसके परिवार को इस कदर मारा की पुजारी मरणासन्न हालत में हो गया.
दबंगों की यह करतूत पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दबंग पुजारी और उसके परिवार को बेरहमी से पीट रहे हैं. घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की. जहां उसकी एफआईआर तो लिख ली गयी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनके हौसले बुलंद हैं.
वहीं, पुजारी ने डीआईजी रेंज से भी जान बचाने की गुहार लगाई है. डीआईजी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है. दबंगों की सरेआम गुंडई का यह वायरल वीडियो चित्रकूट के थाना कोतवाली कर्वी का बताया जा रहा है. जहां के रहने वाले भुवनेश्वर ने बताया कि बीते दिनों मुहल्ले में गणेश जी का भंडारा का आयोजन था, जिसमें हम सपरिवार गए थे.
वहां पर 8 लोग आए और अचानक एक व्यक्ति को किसी बात को लेकर मारने लगे, तो हमने बीच-बचाव किया और कहा कि भंडारे में बवाल न करिए. बस इतना सुनते ही आरोपी भड़क गए, जमकर गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दिए. मुझे बचाने आई पत्नी और बच्चों को भी जमकर मारा. पीड़ित का कहना है कि वह रामजानकी मंदिर का पुजारी है.
पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना में की है, जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, तब जाकर एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया. हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनके हौसले बुंलन्द हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null