भारत
एक ही परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, हत्यारे ने दी जान
jantaserishta.com
29 May 2024 8:54 AM IST

x
मामले की जांच की जा रही है.
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तामिया के ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार के 8 लोगों की सामूहिक हत्या परिवार के मुखिया ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी. इस भयानक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने खुद भी आत्माहत्या कर ली. फिलहाल हत्या करने का कारण पता नही चल सका है, माहुलझिर पुलिस और छिंदवाड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पंहुच चुके हैं. ए़डिशनल एसपी अवधेश सिंह ने बताया कि परिवार के मुखिया ने 8 लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद सुसाइड किया है. मामले की जांच की जा रही है.
इस हत्याकांड से तामिया के ग्राम बोदल कछार में दहशत का माहौल है. ग्रामीण हत्याकांड को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि हत्यारा जिसे परिवार का मुखिया बताया जा रहा है, मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने सनक में परिवार के सभी सदस्यों का कत्ल कर दिया. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को लेकर इस बात की पुष्टि नहीं की है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ने जिनका बेरहमी से कत्ल किया, उसमें उसके माता-पिता और बच्चे भी शामिल हैं. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
Tagsहत्याकुल्हाड़ीछिंदवाड़ाछिंदवाड़ा न्यूज़छिंदवाड़ा हत्या न्यूज़MurderAxChhindwaraChhindwara NewsChhindwara Murder News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





