भारत

पटाखा फैक्ट्री में 8 लोगों की मौत, भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

Nilmani Pal
22 March 2023 4:01 PM IST
पटाखा फैक्ट्री में 8 लोगों की मौत, भीषण आग लगने से मचा हड़कंप
x
दमकल कर्मी मौके पर

तमिलनाडु। कांचीपुरम जिले में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंच चुकी हैं। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री कांचीपुरम से लगभग 10 किलोमीटर दूर वझाथोत्तम में स्थित है। दमकल अधिकारियों ने कहा कि पटाखा बनाने वाली इकाई के पास वैध लाइसेंस था। उधर, फायर ब्रिगेड के साथ कांचीपुरम जिला पुलिस घटनास्थल पर स्थानीय निवासियों के साथ घायल व्यक्तियों के बचाव में लगी हुई है।

Next Story