जहरीली शराब पीने से 8 लोगो की मौत, इलाके में फैली सनसनी

नालंदा में जहरीली शराब ने आठ लोगों की जान ले ली। यह संख्या और बढ़ सकती है। कई लोगों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर है। परिजनों के अनुसार सभी ने मिलावटी शराब पी थी। चर्चा है कि तीन मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इन्हें जोड़ दें तो मृतकों की संख्या 11 हो गयी। कई लोगों की आंखों की रोशनी भी जाने की चर्चा है। हालांकि, ऐसे किसी मामले की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। घटना सोहसराय थाना के छोटी पहाड़ी मोहल्ले की है। दूसरी तरफ जिले की सारी पुलिस, डीएम-एसपी, तीनों एसडीपीओ, सैकड़ों जवान व श्वान दस्ते के कई कुत्ते दिनभर बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत पर शराब खोजते रहे। शराब और कुछ सामान बरामद की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





