भारत

8 लोगों की मौत, हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

jantaserishta.com
7 Jun 2022 8:19 AM IST
8 लोगों की मौत, हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के थे और शादी समारोह में शामिल होने के लिए...

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एसयूवी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना गुडामालानी रामजी का गोल मेगा हाईवे की है.

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के थे और शादी समारोह में शामिल होने के लिए जालौर से बाड़मेर जा रहे थे. जिस एसयूवी कार में बैठकर यह परिवार बाड़मेर जा रहा था, उसकी रास्ते में ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई.
जानकारी के अनुसार, 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि, अन्य चार घायलों को जब नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो वहां दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतकों के शवों को गुडामालानी के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story