भारत
16 साल की लड़की से 8 लोगों ने की हैवानियत, वायरल किया वीडियो
jantaserishta.com
1 Oct 2022 5:14 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
प्राइवेट तस्वीर दिखाकर पहले उसे ब्लैकमेल किया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे रंगदारी भी वसूल की.
जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ आठ लोगों ने गैंगरेप किया है. दरअसल, आरोपियों ने 16 वर्षीय पीड़िता प्राइवेट तस्वीर दिखाकर पहले उसे ब्लैकमेल किया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे रंगदारी भी वसूल की. पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उसे ब्लैकमेल कर आरोपियों ने 50 हजार रुपये की उगाही की गई. सभी आरोपियों की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. पुलिस ने Pocso एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जिले की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की की निजी तस्वीरें प्राप्त कीं और उसे यह कहकर ब्लैकमेल किया कि अगर उसने 50,000 रुपये नहीं दिए तो वो तस्वीरें को वायरल कर देंगे. बाद में पीड़िता को बुलाकर मामले के मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. घटना के बाद बुधवार को नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





