भारत

8 लोगों की मौत: आज सुबह टेम्पो और लॉरी के बीच हुई टक्कर, 6 घायल

Admin2
28 March 2021 6:29 AM GMT
8 लोगों की मौत: आज सुबह टेम्पो और लॉरी के बीच हुई टक्कर, 6 घायल
x
सड़क हादसा

आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक टेम्पो और लॉरी के बीच में टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। यह हादसा सुबह-सुबह की हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहंचान कर रही है और घायलों को इलाज के लिए अस्पातल भेज दिया है। घटना इतनी दर्दनाक थी कि टेम्पो और लॉरी के परखच्चे उड़ गए हैं। किसी तरह से उसमें फंसे लोगों बाहर निकाला गया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों के बीच यह टक्कर कैसे हुई? मौके पर पहुंची पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

बता दें कि इस महीने के दूसरे सप्ताह में आंध्र प्रदेश में ही ऐसा ही एक सड़क हादसा हुआ था। यह हादसा आंध्र प्रदेश कृष्णा जिले में उस समय हुआ जब एक लॉरी ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी। दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और इतने ही लोग घायल हो गए थे।


Next Story