8 लोग गिरफ्तार, पुलिस को मिला दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ, कीमत जानकर नहीं होगा विश्वास

लखनऊ. राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गाजीपुर पुलिस ने 8 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो दुनिया के सबसे महंगे रेडियो एक्टिव पदार्थ कैलिफोर्नियम बता कर एक धातु बेचने की कोशिश कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपी 1.20 लाख रुपये पहले ही पीड़ित से वसूल कर चुके हैं. लखनऊ के गाजीपुर इलाके के एके राय ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल और फिलहाल लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में रहने वाला अभिषेक चक्रवर्ती उसको एक पदार्थ बेचने की कोशिश कर रहा है, जिसको कैलिफोर्नियम बताया गया है. आरोपियों ने पूछताछ में उस पदार्थ का नाम कैलिफोर्नियम बताया है. इसकी बाजार में कीमत 177 करोड़ रुपए प्रति ग्राम बताई जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





