8 महीने वेंटिलेटर पर...दोनों फेफड़े हो चुके थे खराब, अब हो गई मौत

कोटा. कोरोना (Corona) की जंग जीतने के बाद भी करीब साढ़े 8 माह से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे बूंदी निवासी प्रेमचंद (Premchand) ने आखिरकार कोटा के अस्पताल में दम तोड़ दिया. प्रेमचंद पिछले मई माह में कोरोना पॉजिटिव हुआ था. उसके बाद उसके दोनों फेफड़े खराब हो गए थे. डॉक्टर्स के मुताबिक प्रेमचंद को चंद मिनट के लिए भी वेंटिलेटर से अलग करना मुश्किल था. इलाज के दौरान उसे लाखों लीटर से ज्यादा ऑक्सीजन दी गई लेकिन वह बच नहीं सका. कोटा मेडिकल कॉलेज के इतिहास का यह संभवतया पहला ही मामला होगा जब कोई मरीज वेंटिलेटर के सहारे इतने वक्त जिंदगी और मौत बीच जूझता रहा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





