भारत

पत्थर की खदान ढहने से 8 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
15 Nov 2022 11:00 AM IST
पत्थर की खदान ढहने से 8 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x
देखें वीडियो।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार को एक पहाड़ी ढलान पर पत्थर की खदान ढह गई। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए बीएसएफ के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं। बीएसएफ ने ये जानकारी दी है। बीएसएफ ने बताया कि सोमवार को 2.40 बजे, लुंगलेई से लगभग 35 किमी दूर, मौदरह में एक पत्थर की खदान में विस्फोट के बाद बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। इस हादसे में कई लोग दब गए। इसके बाद मिजोरम पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सहायता मांगी।
जानकारी के मुताबिक बीएसएफ बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों की सहायता से बाकी 4 और लापता व्यक्तियों को निकालने के प्रयास जारी हैं।
बताया जा रहा है कि यह पत्थर की एक बड़ी खदान है। वहां खनन में लगे 12 मजदूर फंस गए थे। अचानक हुए हादसे के कारण वहां मौजूद मजदूरों को भागने का मौका भी नहीं मिला। ज्यादातर मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story