भारत

8 की मौत, महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे, तभी...

jantaserishta.com
6 Feb 2025 5:15 PM IST
8 की मौत, महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे, तभी...
x
देखें वीडियो.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग जयपुर से प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे. दुर्घटना दूदू इलाके में हुई है. जानकारी के मुताबिक कार और रोडवेज बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरे तरफ पहुंच गई और बस से टकरा गई. इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हैं.
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है और उनके परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है. वहीं दूसरी तरफ हादसे की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और क्षतिग्रस्त हो चुकी कार को सड़क से हटवा कर यातायात को फिर से चालू करा दिया है. हादसा इतना जबरदस्त था कि बस से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story