भारत
8 लड़कों ने मिलकर एक युवक को मार डाला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
jantaserishta.com
20 Oct 2022 8:39 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
उनके साथ एक लड़की भी थी।
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में मंगलवार रात को करीब आठ लड़कों ने चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक 19 वर्षीय समीर खान के छोटे भाई शुएब का कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हो गया था। उसका छोटा भाई जेल में बंद है।
माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कुछ लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों की उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक समीर परिवार के साथ न्यू सीलमपुर में इमामबाड़ा के पास रहता था। परिवार में पिता यासीन खान, मां फरीदा, दो बहनें और चार भाई हैं।
मृतक के ताऊ कय्यूम ने बताया कि समीर की घर के पास चौक पर एक चाय की दुकान है। दुकान 24 घंटे खुली रहती है और परिवार के सदस्य बारी-बारी से वहां रहते हैं। मंगलवार रात करीब 1.45 बजे समीर अपने दादा मंसूर अहमद के साथ दुकान पर था। तभी करीब आठ लड़के वहां पहुंचे। उनके साथ एक लड़की भी थी।
लड़कों ने बातचीत करने के बहाने समीर को दुकान से बाहर बुलाया। इसके बाद उसे थोड़ी दूरी पर लेकर गए। जहां बातचीत के दौरान समीर के सीने में चाकू घोंपकर भाग गए। परिजन तुरंत समीर को जीटीबी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि समीर पर हमला करने वाले सभी आरोपी वेलकम की जनता कॉलोनी के हैं। कुछ समय पहले समीर के छोटे भाई शुएब का उनसे झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पक्ष के लोगों को गिरफ्तार किया था। शुएब अभी जेल में बंद है। उसी झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने समीर की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कुछ लड़कों को हिसरात में ले लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





