भारत
असम में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 8 बांग्लादेशियों को निर्वासित किया जाएगा
jantaserishta.com
29 Oct 2022 8:21 AM IST

x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद असम में पकड़े गए आठ बांग्लादेशी नागरिकों को शनिवार को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन आठों को असम के करीमगंज जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित सुतारकंडी चेक पोस्ट के जरिए वापस भेजा जाएगा। आठ लोगों की पहचान राजशाही जिले के 60 वर्षीय मोहम्मद लाल मिया काजी, मौलवीबाजार जिले के 30 वर्षीय लालोन मिया, बारालेखा क्षेत्र के कुमारशैल के 29 वर्षीय मोहिब उद्दीन, बुबरताल के 24 वर्षीय अताबुर रहमान, सिलहट जिले के 27 वर्षीय अब्दुल मतीन, कॉक्स बाजार जिले के 23 वर्षीय फरीद आलम उर्फ आकाश, दो अन्य फैमा बेगम और रहीम मिया के रूप में हुई है।
कछार जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहिब उद्दीन, रहमान, अब्दुल मतीन, आलम, काजी और लालोन मिया सिलचर सेंट्रल जेल के ट्रांजिट कैंप में थे। काजी को भारत में घुसपैठ के बाद असम के कछार जिले में पकड़ा गया था। सजा काटने के बाद वह ट्रांजिट कैंप में था। अन्य को करीमगंज जिले में पकड़ा गया। उस जिले में सजा काटने के बाद, उन्हें सिलचर के ट्रांजिट कैंप में स्थानांतरित कर दिया गया।
फैमा बेगम और रहीम मिया को कामरूप जिले में रखा गया था और उन्हें अन्य लोगों के साथ निर्वासित करने के लिए करीमगंज लाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





