भारत

8 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बनकर कर दिया बड़ा कांड

jantaserishta.com
7 Jun 2025 1:11 PM IST
8 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बनकर कर दिया बड़ा कांड
x

सांकेतिक तस्वीर

खुलासा हुआ.
बेंगलुरु: महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने डकैती और अपहरण के मामले में बेंगलुरु से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर एक व्यक्ति से 31.7 लाख रुपये लूटे थे. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. वरिष्ठ निरीक्षक देवीदास कटले ने बताया कि आरोपियों को 31 मई को नवी मुंबई के जुईनगर इलाके में हुई वारदात के 36 घंटे के भीतर 2 जून को बेंगलुरु के अपरपेट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
पीड़ित दूसरों के लिए एटीएम में नकदी जमा करने का काम करता था और गिरोह ने 31 मई की सुबह जुईनगर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम पर उसे निशाना बनाया. आरोपियों में से एक ने पुलिसकर्मी बनकर पीड़ित को मुक्का मारा, गाली-गलौज की और उसे जबरन कार में बैठा लिया. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया और पाम बीच रोड पर छोड़ने से पहले 31.73 लाख रुपये की नकदी छीन ली.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी जांच टीम ने अपराध में इस्तेमाल की गई कार की पहचान कर ली है. ड्राइवर से पूछताछ करने पर हमें पता चला कि आरोपियों ने केरल साइबर पुलिस के पुलिस अधिकारी बनकर सानपाड़ा पुल से कार ली और लूटपाट करने के बाद उसे वहीं छोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह बेंगलुरु भाग गया है.
इसके बाद एक टीम बेंगलुरु भेजी गई. आरोपी केरल और तमिलनाडु के मूल निवासी हैं और पुलिस ने उनके पास से 30.4 लाख रुपये का कीमती सामान बरामद किया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) (डकैती), 138 (अपहरण), 204 (लोक सेवक का भेष बदलना) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story