भारत

8 गिरफ्तार: मां ने बच्ची को बेचा, बड़ा खुलासा हुआ

jantaserishta.com
17 Dec 2024 11:09 AM IST
8 गिरफ्तार: मां ने बच्ची को बेचा, बड़ा खुलासा हुआ
x
सास की शिकायत.
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला को उसकी डेढ़ महीने की बेटी को बेचने में मदद करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बच्चे को माटुंगा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने बचाया है.
उन्होंने बताया कि '11 दिसंबर को, सायन-माहिम लिंक रोड के किनारे राजीव गांधी नगर झुग्गी की एक 51 वर्षीय महिला ने माटुंगा पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि उसकी 30 साल की बहू ने नवजात बेटी को बेच दिया है. मामला दर्ज होने के बाद, टीमें गठित की गईं हम गुजरात के उल्हासनगर, सूरत और वडोदरा के साथ-साथ कर्नाटक के सिरसी भी गए. हमने सात महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया, उन्होंने महिला को उसकी बेटी बेचने में मदद की थी. आखिरकार बच्ची को भी बचाया गया.' अधिकारी ने बताया कि आठों को 19 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
बता दें बच्चे को बेचने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इसी साल अक्टूबर में ओडिशा के जाजपुर जिले में एक महीने के नवजात बच्चे को बेचने का मामला सामने आया था.
यहां एक गरीब मां-बाप ने एक निःसंतान दंपत्ति को सात हजार रुपए में अपने बच्चे को बेच दिया. लेकिन बाद मां की ममता उमड़ आई और उसने पति को ऐसा करने से मना किया. लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया. इसके बाद मां ने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला तब प्रकाश में आया जब बच्चे की मां ने बाद में अपना मन बदल लिया. उसे अपने बच्चे को बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story