भारत

फर्जी मेट्रोमोनियल चलाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, 5 महिलाएं भी शामिल

Nilmani Pal
12 Oct 2022 1:47 AM GMT
फर्जी मेट्रोमोनियल चलाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, 5 महिलाएं भी शामिल
x
खुलासा

यूपी। प्रयागराज में पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वालों को पकड़ा है। इन लोगों ने एक कॉल सेंटर बनाया था। साथ ही फर्जी मेट्रोमोनियल साइट बना रखी थी। इस साइट पर आने वालों से बातचीत कर अच्छी लड़की या लड़कों से शादी कराने का झांसा देकर रुपए मांगते थे। इनका नेटवर्क 6 स्टेट में फैला हुआ था। जो प्रयागराज से ऑपरेट हो रहा था। पुलिस ने गैंग ने 8 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इनमें 3 पुरुष और 5 युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग एक दिन में 40 से अधिक लोगों को शिकार बनाते थे।

IG राकेश सिंह ने बताया कि ये गिरोह के सदस्य फर्जी मेट्रोमोनियल साइट बनाकर बैचलर युवकों को ठगते थे। जो युवक अपनी शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं। जिस महिला से युवक शादी करना चाहता था। ये लोग उस महिला का फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य प्रोफाइल बनाकर युवक को प्रोवाइड करा देते थे।

इसके बाद उस महिला से बात कराने के नाम पर 4 से 6 हजार रुपए जमा करा लेते थे। फिर उस लड़की से 2-3 दिन बात कराने के बाद ये लोग मना कर देते थे कि लड़की आपसे शादी के लिए तैयार नहीं है या लड़की की शादी कहीं और तय हो गई है, यह कह कर शादी से इंकार कर देते थे। ये लोग एक दिन में 40 से अधिक लोग को शिकार बनाते थे।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। तो पता चला कि ये लोग जितनी भी शादी कराने वाली साइट हैं। सभी की फर्जी साइट बना रखी थी। सबसे ज्यादा लोग फर्जी मेट्रोमोनियल साइट से फंसाते थे। इसके अलावा रायल मेरी, पार्टनर प्रोफाइल, पवित्र रिश्ता जैसी साइट बना रखी थी। ठगी करने के लिए एक फर्जी काल सेंटर राजापुर टीवी टावर के पास चलाया जा रहा था।


Next Story