भारत

नए साल का जश्न: 788 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, केंदू पत्ते की आड़ में छुपाई गई थी, लेकिन...

jantaserishta.com
27 Dec 2021 8:04 AM IST
नए साल का जश्न: 788 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, केंदू पत्ते की आड़ में छुपाई गई थी, लेकिन...
x
ट्रक में लगे जीपीएस से लगेगा तस्करों का पता.

छपरा: शराबबंदी वाले बिहार में नए साल के अवसर पर पार्टियों में खपाने के लिए लाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है. बीड़ी बनाने वाले केंदू पत्ते की बोरियों में शराब की पेटियों को छिपाकर कर लाया जा रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर छपरा आरा पुल पर उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने अपने नेतृत्व में पूरे दलबल के साथ घेराबंदी लगा रखी थी. हालांकि, घेराबंदी देखकर ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया.
इस ट्रक को उत्पाद विभाग ने स्थानीय डोरीगंज थाने पर लाकर तलाशी ली. इसको जब तिरपाल हटाकर देखा गया तो सबसे पहले बीड़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाले केंदू पत्ते की बोरिया रखी हुई मिली. तस्कर द्वारा चकमा देने के लिए केंदू पत्ते की बोरियों को रखा गया था. इसके पीछे बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की भारी तादाद रखी हुई मिली.
सारण के उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि इस पूरे खेप की गिनती के बाद कुल 788 पेटी शराब बरामद हुई. इसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80 लाख के आसपास है. यह ट्रक नागालैंड नंबर का है. गुप्त सूचना के आधार पर इसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही इसका चालक ट्रक खड़ी करके अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया.
उत्पाद विभाग ने बताया कि इस ट्रक में जीपीएस लगा हुआ है. इसकी जांच से और भी जानकारी सामने आएगी. इस ट्रक में हिमाचल निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की खेप थी. जल्द ही इसके कारोबारी का खुलासा होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story