भारत
Karnataka: कर्नाटक में कोविड-19 के 78 नए मामले दर्ज
jantaserishta.com
20 March 2023 12:31 PM IST

x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक में सोमवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 78 नए मामले सामने आए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 616 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। बढ़ते संक्रमण और वायरस से हुई एक मौत ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है।
अधिकारियों के अनुसार, जहां डेली पॉजिटिविटी रेट 2.6 प्रतिशत है, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.99 प्रतिशत हो गई है।
38 मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है और राज्य भर में 3,779 टेस्ट किए गए।
बढ़ते मामलों के मद्देनजर, यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियाती उपाय शुरू कर दिए गए हैं। 27 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के 4,947 यात्रियों की निगरानी की गई और लक्षणों वाले 109 यात्रियों का परीक्षण किया गया, जिसमें 18 मार्च से अब तक सात टेस्ट पॉजिटिव निकले।
बेंगलुरू शहर में 30 डिस्चार्ज साथ राज्य में सबसे अधिक 35 कोविड मामले दर्ज किए गए। इसके बाद मैसूर जिले में 11 मामले हैं। अन्य सभी जिलों ने एकल अंकों में मामले दर्ज किए जबकि 13 जिलों में शून्य मामले हैं।
उडुपी के तटीय जिले जहां शून्य मामले हैं, उत्तर कन्नड़ (3) और दक्षिण कन्नड़ (1) में वायरस में कोई बड़ी तेजी नहीं देखी जा रही है। मौत का ताजा मामला मैसूर से सामने आया है।
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका की सीमा में बेंगलुरु में 377 सक्रिय मामले हैं और पिछले 24 घंटों में 946 परीक्षण किए गए।
शहर में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रिकवरी रेट 99.08 प्रतिशत है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कोरोनाकोरोना न्यूज़कोरोना अपडेटKarnatakaKarnataka NewsCoronaCorona NewsCorona Update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





