भारत

50 लाख से ज्यादा की कैश चोरी का खुलासा, बहू ही निकली चोर, घरवालों के उड़ गए होश

jantaserishta.com
24 March 2024 8:58 AM IST
50 लाख से ज्यादा की कैश चोरी का खुलासा, बहू ही निकली चोर, घरवालों के उड़ गए होश
x
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोर का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की।
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक घर से 77 लाख 78 हजार रुपए कैश गायब हो गया। इस चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस ने इस घटना के 12 घंटे के अंदर ही चोर का पता लगा लिया। केस का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी नगदी बरामद कर ली है। दरअसल, चोर कोई और नहीं बल्कि फरियादी की बहू ही निकली। पुलिस ने बहू और उसके एक सहयोगी को पकड़ लिया है। यह मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र की घटना है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि 21 और 22 मार्च की मध्य रात्रि में रिठौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़बारी निवासी भानु बाल्मीक के घर से 77 लाख 78 हजार रुपए कैश चोरी हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोर का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना और तकनीकी मदद से पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी के मामले में फरियादी की बहू को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी की मास्टरमाइंड फरियादी की बहू ने बताया कि चोरी में उसका एक दूर का रिश्तेदार अरविंद बाल्मीक निवासी शेरपुर थाना एंडोरी (भिंड) भी शामिल था। पुलिस ने अरविंद बाल्मीक के घर से चोरी गए 77 लाख 78 हजार रुपए बरामद कर पुत्रबधू सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि भानू बाल्मीक ने अभी हाल ही में 77 लाख 78 हजार की अपनी छह बीघा जमीन बेची थी और उन्हीं रुपयों से भरा हुआ थैला उसने अपने घर में अलमारी के पीछे रख दिया था। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में रुपयों से भरा थैला रखा उसी कमरे में उसकी पुत्रवधू सोई हुई थी।
पुलिस ने चोरी की इस घटना के 12 घंटे के भीतर चोर को पकड़ लिया है। चोरी में बहू का साथ देने वाले उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी हुए कैश को भी बरामद कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story