भारत

400 करोड़ का ड्रग्स: पाकिस्तानी नाव से 77 किलो ड्रग्स बरामद, कोस्टगार्ड और ATS की कार्रवाई

jantaserishta.com
20 Dec 2021 9:10 AM IST
400 करोड़ का ड्रग्स: पाकिस्तानी नाव से 77 किलो ड्रग्स बरामद, कोस्टगार्ड और ATS की कार्रवाई
x
ड्रग्स माफिया(drugs mafia) के लिए भारत में एंट्री का एक बढ़ा जरिया बनता जा रहा है।

अहमदाबाद. गुजरात का समुद्र ड्रग्स माफिया(drugs mafia) के लिए भारत में एंट्री का एक बढ़ा जरिया बनता जा रहा है। गुजरात के तट से इंडियन कॉस्ट गॉर्ड(Indian Coast Guard) और ATS की संयुक्त कार्रवाई में एक पाकिस्तानी नाव से 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इस मामले में 6 लोग अरेस्ट किए गए हैं। ड्रग्स की कीमत 400 करोड़ रुपये आंकी गई है। भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) और गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) के निगरानी मिशन के दौरान भारतीय जल क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव 'अल हुसैनी' की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं। उसे गुजरात तट से कुछ दूर पकड़ा गया। नवंबर में भारतीय तटरक्षक ने 12 चालक दल के साथ एक पाकिस्तानी नाव 'अल्लाह पवाकल' को पकड़ा था। मुंद्रा पोर्ट पर अक्टूबर में हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। तब से गुजरात को लेकर नारकोटिक्स(Narcotics Control Bureau), ATS, कॉस्ट गार्ड और पुलिस अलर्ट पर है।

इससे पहले 12 दिसंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से 3,000 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के मामले में दिल्ली से एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने बताया कि इस अफगान नागरिक को 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। सितंबर महीने में गुजरात में कच्छ के मुंद्रा बंदरगाह पर हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 21,000 करोड़ आंकी गई थी। इस मामले में चेन्नई से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुंद्रा बंदरगाह का मालिकाना हक अडानी पोर्ट के पास है। इस घटना के बाद अडानी पोर्ट ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रास्ते आने वाले माल पर रोक लगाई थी।
हाल में राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनसीबी रिकॉर्ड के आधार पर बताया था कि 2988.21 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती से पहले गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से कोई ड्रग्स जब्त नहीं किया गया था। बता दें अक्टूबर में गुजरात (Gujrat) के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। इस ड्रग्स की कीमत करीब 9000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दो कंटेनर्स में करीब 3000 किलो हेराइन मिली थी। बीते 20 सितंबर को इस अवैध ड्रग्स के साथ दो लोगों को भी अरेस्ट किया गया था। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और कस्टम के ऑपरेशन में हेरोइन की बरामदगी की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story