भारत

77 KG हेरोइन जब्त: 4 गिरफ्तार, 3 पिस्टल भी बरामद

jantaserishta.com
6 Aug 2023 1:43 PM IST
77 KG हेरोइन जब्त: 4 गिरफ्तार, 3 पिस्टल भी बरामद
x
DGP ने दी जानकारी.
चंडीगढ़: इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी में से एक में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर दो ऑपरेशनों में चार ड्रग तस्करों को पकड़ा है और 77 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी।
दो अलग-अलग कार्रवाईयों में 41 किलोग्राम और 36 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किये गये। साथ ही तीन तमंचे भी बरामद किए गए। यादव ने ट्वीट किया, “ये मॉड्यूल पंजाब में बड़े पैमाने पर सीमा पार और अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे।”
उन्होंने कहा, “एनडीपीएस अधिनियम के तहत एसएसओसी (स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल), फाजिल्का में प्राथमिकी दर्ज की गई है और नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।” पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार, राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story