भारत

76 साल के बिजनेसमैन से 60 लाख की ठगी, मॉडल्स से संबंध बनवाने का दिया झांसा

jantaserishta.com
23 Feb 2022 2:24 PM IST
76 साल के बिजनेसमैन से 60 लाख की ठगी, मॉडल्स से संबंध बनवाने का दिया झांसा
x

DEMO PIC

पिछले दिनों बिजनेसमैन एक शख्स के संपर्क में आया था.

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 76 साल के बिजनेसमैन से 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पिछले दिनों बिजनेसमैन एक शख्स के संपर्क में आया था. शख्स ने बिजनेसमैन से हाई प्रोफाइल मॉडल्स के साथ संबंध बनवाने का वादा किया.

मॉडल्स के साथ संबंध बनाने के एवज में शख्स ने बिजनेसमैन से 60 लाख रुपये की मांग की. पैसे देने के बाद भी जब शख्स ने बिजनेसमैन का काम नहीं करवाया तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई.
76 साल के बिजनेसमैन ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सोशल मीडिया के जरिए शख्स के संपर्क में आया था. बिजनेसमैन से पहले भी पुलिस को इस तरह की शिकायत मिल चुकी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने शख्स को धर दबोचा.
हाई प्रोफाइल मॉडल्स के साथ संबंध बनवाने का वादा करने वाले शख्स को गिरफ्तार करने के बाद पुणे पुलिस के साइबर सेल विभाग के प्रमुख डीसीपी भाग्यश्री नवताके ने कहा, शख्स पिछले 10 सालों से लोगों को इस तरह से ठग रहा है. उन्होंने बताया कि यह शख्स अब तक 200 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर 2 दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया.
पुलिस हिरासत में शख्स ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने लोगों से संबंध बनाने के नाम पर ठगी की है. पुलिस ने बताया कि शख्स ने कई नामचीन मॉडल्स के नाम से प्रोफाइल बनाई हुई थी. शख्स उन लोगों को झांसे में लेता था जो मॉडल्स के साथ मर्जी से संबंध बनाने चाहते हों और इसके लिए मोटी रकम देने को तैयार हों. शख्स पहले उनके चैट करता था और बाद में विभिन्न बैंक अकाउंट्स में पैसे मंगवाता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story