भारत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,579 नए मामले, अब तक 4,66,147 मौतें

jantaserishta.com
23 Nov 2021 9:24 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,579 नए मामले, अब तक 4,66,147 मौतें
x

>देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,579 नए मामले सामने आए है. 12,202 रिकवरी हुईं और 236 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

कुल मामले: 3,45,26,480 सक्रिय मामले: 1,13,584 कुल रिकवरी: 3,39,46,749 कुल मौतें: 4,66,147 कुल वैक्सीनेशन: 1,17,63,73,499
सिंगापुर ने निर्धारित वाणिज्यिक यात्री उड़ानों का संचालन बहाल करने के लिए भारत के नागर विमानन मंत्रालय के साथ सहमति जताई है. सिंगापुर नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएस) ने रविवार को कहा कि भारत के साथ सिंगापुर 'टीकाकरण यात्रा लेन' (वीआईएल) 29 नवंबर को शुरू होगा और चेन्नई, दिल्ली और मुंबई से रोज छह उड़ानों का संचालन होगा.
भारत से अल्पकालिक आगंतुकों और लंबी अवधि के पास धारकों के लिए 'टीकाकरण यात्रा पास' (वीटीपी) के लिए आवेदन सोमवार से शुरू होंगे. सीएएएस ने कहा है कि एयरलाइंस भारत और सिंगापुर के बीच गैर-वीटीएल उड़ानें भी संचालित कर सकती हैं, हालांकि गैर-वीटीएल उड़ानों के यात्री मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अधीन होंगे.
चैनल न्यूज़ एशिया ने खबर दी है, "सीएएएस इस बात को समझता है कि यात्री वीटीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं और हम यात्रियों को आश्वस्त करते हैं कि वीटीपी के आवेदन के लिए जल्दबाजी की जरूरत नहीं है." प्राधिकरण ने कहा कि 29 नवंबर से 21 जनवरी 2022 तक सिंगापुर में प्रवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए वीटीपी आवेदन खुलेंगे.
वीटीपी आवेदकों के पास पासपोर्ट और टीकाकरण का डिजिटल सबूत होना चाहिए. सीएएएस ने कहा कि उन्हें अपने आगमन पर कोविड-19 पीसीआर परीक्षण की रिपोर्ट आने तक उस स्थान के बारे में भी पता होना चाहिए जहां वे क्वारंटीन में रहेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story