भारी बर्फबारी के चलते 4 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 731 सड़कें बंद

शिमला: हिमाचल के मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। शनिवार रात और रविवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण शिमला सहित राज्य के पर्वतीय जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सैंकड़ों सड़कों के अवरुद्ध होने से परिवहन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई, वहीं बड़ी संख्या में बिजली ट्रांसफार्मरों के ठप्प होने से कई क्षेत्रों में ब्लैक आऊट हो गया और लोगों को शीतलहर के बीच बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा। राज्य के मैदानी जिलों में शाम तक बारिश का दौर जारी रहा। बारिश-बर्फबारी से पूरे प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई जगहों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। मंगलवार से राहत मिलने के आसार हैं। 25 व 26 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





