भारत

ताइवान में 7.2 तीव्रता का भूकंप: ट्रेनें-बिजली सप्लाई ठप, 4 की मौत 97 घायल, भारी तबाही का VIDEO

jantaserishta.com
3 April 2024 11:48 AM IST
ताइवान में 7.2 तीव्रता का भूकंप: ट्रेनें-बिजली सप्लाई ठप, 4 की मौत 97 घायल, भारी तबाही का VIDEO
x
देखें वीडियो.
ताइपे: ताइवान के हुलिएन में बुधवार सुबह आए 7.3 तीव्रता के भूकंप से चार लोगों की मौत हो गई और 97 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप का केंद्र 23.81 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.74 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 12 किमी की गहराई पर था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप के कारण ताइपे में मेट्रो का संचालन रोकना पड़ा। ताइवान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि बुधवार सुबह 7:58 बजे 15.5 किमी की गहराई पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी से 25 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हुलिएन काउंटी में भूकंप की अधिकतम तीव्रता 6 दर्ज की गई। सीईएनसी के मुताबिक लगभग 40 मिनट के भीतर क्रमशः 6.0 और 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके आए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story