भारत

अभिनेता विवेक को राज्यकीय सम्मान के साथ दी गई 72 तोपों की सलामी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

Kunti Dhruw
17 April 2021 2:50 PM GMT
अभिनेता विवेक को राज्यकीय सम्मान के साथ दी गई 72 तोपों की सलामी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन
x
अभिनेता विवेक को राज्यकीय सम्मान के साथ दी गई 72 तोपों की सलामी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: चेन्नई, तमिल फिल्मों के हास्य अभिनेता विवेक का शनिवार को निधन हो गया। राज्य सरकार ने उनके अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय सम्मान के साथ 72 तोपों की सलामी दी। अभिनय के अलावा उनको सामाजिक कार्यां के लिए भी जाना जाता था। वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सक्रिय थे। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था।



दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
सिम्स अस्पताल के उपाध्यक्ष डा. राजू सिवसामी ने बताया कि शनिवार तड़के उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। कुछ साल पहले उनके किशोर पुत्र का निधन हो गया था। शुक्रवार को अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अभिनेता विवेक के असामयिक निधन से कई लोग दुखी हैं। उनके हास्य अभिनय और प्रभावशाली संवाद ने लोगों का मनोरंजन किया। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।


Next Story