CORONA BREAKING: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,081 नए संक्रमित मिले, ये है मौत का आंकड़ा

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus In India) के मामलों में गिरावट का क्रम जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Mohfw) के अनुसार रविवार को बीते 24 घंटे में 7 हजार 81 नए मामले पाए गए. वहीं 7 हजार 469 लोग ठीक हो गए. मंत्रालय के अनुसार इस समयावधि में 264 लोगों की मौत भी हुई. Mohfw ने बताया कि देश में फिलहाल 83 हजार 913 केस एक्टिव हैं जबकि 3 करोड़ 41 लाख 78 हजार 9 सौ 40 मरीज कोविड से उबर चुके हैं. वहीं अब तक 4 लाख 77 हजार 4 सौ 22 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 37 करोड़ 46 लाख 13 हजार 2 सौ52 खुराक दी जा चुकी है जिसमें से 76 लाख 54 हजार 4 सौ 66 खुराक शनिवार को दी गई.
India reports 7,081 new #COVID19 cases, 7,469 recoveries, and 264 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) December 19, 2021
Active cases: 83,913, lowest since March 2020
Total recoveries: 3,41,78,940
Death toll: 4,77,422
Total Vaccination: 1,37,46,13,252 pic.twitter.com/YaSI9n6kt8
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





