भारत

70 साल के बुजुर्ग ने दी जान, कागज पर लिखा- पत्नी...

jantaserishta.com
6 July 2022 2:05 PM IST
70 साल के बुजुर्ग ने दी जान, कागज पर लिखा- पत्नी...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में 70 साल के शख्स ने पेड़ से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग के शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या की वजह बताई है. बुजुर्ग ने लिखा है कि वह उन्हें उनकी स्वर्गवासी पत्नी की याद आती है. इसलिए वह आत्महत्या कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय बुजुर्ग नारायण सिंह रूपवास थाना क्षेत्र में वहरावली गांव के रहने वाले थे. पिछले साल उनकी पत्नी भगवान देइ का देहांत हो गया था. नारायण पत्नी के देहांत के बाद मायूस रहने लगे थे. उन्हें पत्नी की याद सताती थी. पत्नी की जुदाई नारायण को इस कदर खली कि उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला ले लिया. बुधवार को गांव के पास स्थित पेड़ से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली.
आत्महत्या करने से पहले बुजुर्ग ने पोते को फोन भी किया. थोड़ी देर बाद उनकी मौत की खबर आ गई. पुलिस को तुरंत इस बारे में सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है, ''सभी को राम राम, मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं, इसका किसी से कोई लेना देना नहीं है. मैं आत्महत्या कर रहा हूं क्योंकि मुझे मेरी पत्नी की याद सताती है.''
मथुरा गेट भरतपुर के थाना प्रभारी रामनाथ गुर्जर ने बताया कि मृतक नारायण सिंह 20 सालों से जिला अस्पताल के पास स्थित धर्मशाला में चौकीदारी का काम करते थे. वहीं धर्मशाला के पास स्थित पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर उन्होंने जीवनलीला समाप्त की. उनके दो बच्चे हैं जो कि शादीशुदा हैं. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story